सीधी-सिंगरौली जिले में पारिस्थितिकी पर्यटन पर्यटक आगमन प्रवृत्ति का विश्लेषण
Keywords:
पारिस्थितिकी, पर्यावरणीय, अनुवेषणात्मक, पुरातात्विक, आनुभाविकAbstract
पारिस्थितिकी पर्यटन के माध्यम से राष्ट्रीय कोष में दुर्लभ विदेशी मुद्रा की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही रोजगार के नये-नये अवसर भी सृजित होते है। पर्यटन एक ऐसा उद्योग है जिसमें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विकास की क्रियाएँ आबद्ध है। अतएव पर्यटन का निरंतर विकास करके आधारभूत संरचना का विकास संभव हो सकता है। हमारे देश में पर्यटन की अथाह अलौकिक क्षमता का एहसास अब भारत सरकार को हो गया है। यही कारण है कि अब सरकार भी पर्यटन उद्योग की विकास की राह में मील का पत्थर मानने लगी है।