कुटीर उ‌द्योगों के माध्यम से महिला उद्यमियों का आर्थिक विकास

(सतना जिले के विशेष संदर्भ में)

Authors

  • श्रीमती प्रतिमा वर्मा शोधार्थी (अर्थशास्त्र), शासकीय शहीद केदारनाथ महावि‌द्यालय, मऊगंज (म.प्र.) Author
  • डॉ. सोमदत्त पाण्डेय शोध निर्देशक एवं प्राचार्य, शासकीय शहीद केदारनाथ महावि‌द्यालय, मऊगंज (म.प्र.) Author

DOI:

https://doi.org/10.64675/shodhbodh.v4.i3.26

Keywords:

कुटीर उ‌द्योग, महिला उद्यमी, आर्थिक विकास, स्व-सहायता समूह, सूक्ष्म ऋण, सतना जिला।

Abstract

ग्रामीण भारत में कुटीर उ‌द्योग महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सबसे सुलभ माध्यम हैं, क्योंकि ये कम पूँजी, सरल तकनीक एवं घरेलू कौशल पर आधारित होते हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में मैहर जिले के पृथक होने के पश्चात् वर्तमान सतना जिले के पाँच विकासखण्डों सोहावल, नागौद, उचेहरा, मझगवाँ एवं रामपुर बघेलान से बहुस्तरीय दैव निदर्शन द्वारा चयनित 300 महिला कुटीर उद्यमियों से साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से एकत्र प्राथमिक समंकों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि 60 प्रतिशत उद्यम ₹25,000 से कम पूँजी से प्रारम्भ हुए, प्रति उद्यम औसत मासिक लागत ₹7,670 है तथा 62 प्रतिशत महिलाओं ने ऋण लिया है, जिनमें स्व-सहायता समूह एवं मुद्रा योजना प्रमुख स्रोत हैं। उद्यम प्रारम्भ करने से पूर्व की औसत मासिक आय ₹1,785 की तुलना में वर्तमान आय ₹7,580 है तथा युग्मित टी-परीक्षण से यह वृद्धि सार्थक सिद्ध हुई। काई-वर्ग परीक्षण से स्पष्ट हुआ कि कम जोखिम वहन क्षमता, आर्थिक कमजोरी, पारिवारिक दायित्व एवं आत्मविश्वास की कमी महिला उद्यमिता की प्रमुख सीमाएँ हैं, जो शिक्षा, आर्थिक स्थिति एवं पारिवारिक संरचना से सार्थक रूप से जुड़ी हैं। शोध पत्र सरल ऋण, संगठित विपणन, विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण तथा पारिवारिक सहयोग को महिला उद्यमियों के आर्थिक विकास की कुंजी मानता है।

Downloads

Published

2026-09-18