माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके आर्थिक स्तर के प्रभाव का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64675/8xz58d69Keywords:
आर्थिक स्तर, शैक्षिक उपलब्धि, पारिवारिक आय, माध्यमिक शिक्षा, शहरी-ग्रामीण असमानता, बाँदा जिला, आर्थिक वंचना, शैक्षिक समता, बुन्देलखण्ड ।Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र बाँदा जिला के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके पारिवारिक आर्थिक स्तर के प्रभाव का विश्लेषण करता है। शोध में 30 माध्यमिक विद्यालयों के 600 विद्यार्थियों (300 बालक एवं 300 बालिका; 240 शहरी एवं 360 ग्रामीण) से प्राथमिक आँकड़े संग्रहीत किए गए। आर्थिक स्तर का मापन पारिवारिक मासिक आय एवं व्यावसायिक वर्गीकरण के आधार पर किया गया। शैक्षिक उपलब्धि का मापन 50 अंकीय वस्तुनिष्ठ परीक्षण द्वारा किया गया। शोध से स्पष्ट हुआ कि उच्च आर्थिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि निम्न आर्थिक स्तर के विद्यार्थियों से उल्लेखनीय रूप से अधिक है। आर्थिक वंचना, शैक्षिक संसाधनों की अनुपलब्धता एवं अभिभावकीय शिक्षा का अभाव – ये तीन कारक मिलकर बाँदा जिला की शैक्षिक असमानता का मूल आधार बनाते हैं। यह शोध नीतिगत हस्तक्षेप के लिए साक्ष्य-आधारित अनुशंसाएँ प्रस्तुत करता है।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Author(s)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.



