माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके सामाजिक स्तर के प्रभाव का अध्ययन (बाँदा जिले के विशेष सन्दर्भ में)

Authors

  • Dr. Sunil Kumar Tiwari Assistant Professor Government College of Education, Rewa District: Rewa (M.P.) Author
  • Bed Prakash Gupta Author

DOI:

https://doi.org/10.64675/yrvffj96

Keywords:

सामाजिक-आर्थिक स्तर, शैक्षिक उपलब्धि, माध्यमिक शिक्षा, शहरी-ग्रामीण असमानता, बाँदा जिला, कुपुस्वामी मापनी, बुन्देलखण्ड, शैक्षिक समता।

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र बाँदा जिला के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर के प्रभाव का व्यापक अध्ययन प्रस्तुत करता है। शोध में जिला के 30 माध्यमिक विद्यालयों के 600 विद्यार्थियों (300 बालक एवं 300 बालिका; 240 शहरी एवं 360 ग्रामीण) तथा 90 अभिभावकों से प्राथमिक आँकड़े संग्रहीत किए गए। सामाजिक-आर्थिक स्तर का मापन संशोधित कुपुस्वामी मापनी (अधिकतम 32 अंक) एवं शैक्षिक उपलब्धि का मापन 50 अंकीय वस्तुनिष्ठ परीक्षण द्वारा किया गया। शोध के प्रमुख निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ कि सामाजिक-आर्थिक स्तर एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य घनिष्ठ धनात्मक सम्बन्ध है। शहरी विद्यार्थी ग्रामीण विद्यार्थियों की अपेक्षा उच्च शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करते हैं। बाँदा जिला में विद्यमान शैक्षिक असमानता मूलतः 'अवसर की असमानता' है, न कि 'बौ‌द्धिक असमानता'। प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों स्रोतों पर आधारित इस शोध के निष्कर्ष जिला-स्तरीय शैक्षिक नीति-निर्माण हेतु उपयोगी साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।

Downloads

Published

2026-09-16