ग्रामीण परिवारों पर सरकारी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन (रीवा जिले के विशेष संदर्भ में)
DOI:
https://doi.org/10.64675/shodhbodh.v4.i1.28Keywords:
सरकारी योजनाएँ, सामाजिक प्रभाव, ग्रामीण परिवार, हितग्राही, रीवा जिला, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास।Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले के ग्रामीण परिवारों पर सरकारी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। स्वतंत्रता के पश्चात से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के जीवन-स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार लाना है। प्रस्तुत अध्ययन में रीवा जिले के विभिन्न विकासखण्डों से प्रतिचयन विधि द्वारा 100 हितग्राहियों का चयन किया गया है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभप्राप्त कर रहे हैं। संरचित अनुसूची के माध्यम से एकत्रित प्राथमिक आँकड़ों का सारणीयन एवं प्रतिशत विधि द्वारा विश्लेषण किया गया है। अध्ययन के निष्कर्षों से स्पष्ट होता है कि सरकारी योजनाओं ने ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक प्रतिष्ठा पर सकारात्मक प्रभाव डाला है, तथापि क्रियान्वयन स्तर पर कुछ व्यावहारिक कठिनाइयाँ भी परिलक्षित होती हैं। अंत में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Author(s)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.



