रीवा जिले में बकरी पालन एवं इसका हितग्राहियों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव का आर्थिक अध्ययन

Authors

  • कोमल चन्द्र द्विवेदी Author
  • डॉ. कुमुद श्रीवास्तव Author

DOI:

https://doi.org/10.64675/nn7qz991

Keywords:

बकरी पालन, आर्थिक प्रभाव, हितग्राही, रीवा जिला, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, ग्रामीण आजीविका, आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, पशुधन विकास, मुद्रा योजना।

Abstract

प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले के छः तहसीलों-रीवा, त्योंथर, सिरमौर, जवा, गंगेव एवं मनगंवा-में बकरी पालन के हितग्राहियों पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण करता है। अध्ययन में 100 हितग्राहियों से प्राथमिक आँकड़े साक्षात्कार अनुसूची के माध्यम से एकत्रित किये गये तथा विभिन्न सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करते हुए तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष यह प्रमाणित करते हैं कि बकरी पालन योजनाओं के क्रियान्वयन के पश्चात् हितग्राहियों की औसत वार्षिक आय में लगभग 99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। राष्ट्रीय पशुधन मिशन, म.प्र. बकरी पालन विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं AHIDF जैसी योजनाओं ने ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अध्ययन से यह भी स्पष्ट होता है कि बकरी पालन ने महिला सशक्तिकरण, प्रवासी श्रम में कमी तथा वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया है।

Downloads

Published

2026-04-23