बकरी पालन हेतु सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएँ: रीवा जिले के विशेष संदर्भ में
DOI:
https://doi.org/10.64675/xmdf2w42Keywords:
बकरी पालन, सरकारी योजनाएँ, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, रीवा जिला, ग्रामीण विकास, PMMY, AHIDF, KCC, आर्थिक प्रभाव, पशुधन विकास, मध्यप्रदेश।Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र में बकरी पालन हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं का रीवा जिले के विशेष संदर्भ में विस्तृत आर्थिक विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में रीवा जिले की छः तहसीलों-रीवा, त्योंथर, सिरमौर, जवा, गंगेव एवं राजपुर में राष्ट्रीय पशुधन मिशन, म.प्र. बकरी पालन विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, AHIDF, किसान क्रेडिट कार्ड एवं मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का द्वितीयक आँकड़ों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया है। विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि वर्ष 2021-22 से 2023-24 के मध्य जिले में कुल हितग्राहियों की संख्या में 35.90 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बकरी संख्या में 43.60 प्रतिशत की वृद्धि तथा अनुमानित वार्षिक उत्पादन मूल्य 633.9 लाख रुपये तक पहुँचना इन योजनाओं की सफलता का प्रमाण है। शोध पत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नीतिगत सुझाव भी प्रस्तुत किये गये हैं।




