कोल एवं गोंड जनजातियों में शिक्षा के स्तर का प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन (सतना

Authors

  • डॉ. श्रीनिवास मिश्रा Author
  • चन्दा सिंह Author

Keywords:

कोल जनजाति, गोंड जनजाति, शिक्षा का स्तर, सतना जिला, जनजातीय विकास, तुलनात्मक अध्ययन, सामाजिक परिवर्तन, सरकारी योजनाएँ।

Abstract

भारत एक बहुजातीय एवं बहुसांस्कृतिक देश है जिसमें विभिन्न जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। इन जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रस्तुत शोध पत्र सतना जिले में निवासरत कोल एवं गोंड जनजातियों में शिक्षा के स्तर के प्रभाव का तुलनात्मक विश्लेषण करता है। कोल एवं गोंड मध्यप्रदेश की दो प्रमुख अनुसूचित जनजातियाँ हैं, जिनकी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक स्थितियाँ परस्पर भिन्न हैं। शोध में यह देखा गया है कि शिक्षा का स्तर इन जनजातियों के व्यावसायिक चुनाव, आर्थिक स्थिति, सामाजिक चेतना, स्वास्थ्य-सुरक्षा और राजनीतिक सहभागिता पर किस प्रकार प्रभाव डालता है। अध्ययन में प्राथमिक एवं ‌द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया है। शोध के निष्कर्ष प्रकट करते हैं कि शिक्षा के प्रसार के साथ दोनों जनजातियों में सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहे हैं, परंतु कोल जनजाति की तुलना में गोंड जनजाति में शैक्षिक स्तर अपेक्षाकृत ऊँचा है। सरकारी योजनाओं के बावजूद उच्च शिक्षा में भागीदारी अभी भी सीमित है।

Downloads

Published

2026-04-24