अनुसूचित जनजाति महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित शासकीय योजनाओं का समाजशास्त्रीय अध्ययन

Authors

  • डॉ. श्रीनिवास मिश्रा Author
  • निधी गुप्ता Author

Keywords:

अनुसूचित जनजाति महिला, महिला सशक्तिकरण, शासकीय योजनाएँ, स्व-सहायता समूह, सतना जिला, समाजशास्त्रीय अध्ययन, लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, जनजातीय विकास, मध्यप्रदेश।

Abstract

भारतीय समाज में अनुसूचित जनजाति महिलाओं की स्थिति बहु-आयामी वंचना का शिकार रही है। जाति, लिंग एवं वर्ग - तीनों स्तरों पर उपेक्षा का सामना करने वाली इन महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन ने अनेक कल्याणकारी योजनाएँ प्रारम्भ की हैं। प्रस्तुत शोध पत्र सतना जिले के विशेष संदर्भ में इन योजनाओं का समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से मूल्यांकन करता है। शोध में उज्ज्वला योजना, लाड़ली बहना योजना, PM मातृ वंदना योजना, महिला स्व-सहायता समूह कार्यक्रम, पोषण अभियान एवं PM आवास योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के ऑकड़ों का सारणीबद्ध विश्लेषण किया गया है। शोध के निष्कर्ष संकेत देते हैं कि इन योजनाओं से सतना जिले की अनुसूचित जनजाति महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, परंतु लिंगभेद, साक्षरता की कमी एवं प्रशासनिक जटिलताएँ योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन में अभी भी बाधक हैं।

Downloads

Published

2026-04-24