मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता आन्दोलनः एक ऐतिहासिक अवलोकन
Keywords:
मध्यप्रदेश, स्वतंत्रता आन्दोलन, 1857 का विद्रोह, राष्ट्रीय चेतना, जनजातीय संघर्ष, असहयोग आन्दोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन, महिला भागीदारी।Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐतिहासिक स्वरूप, विकास-क्रम एवं विविध आयामों का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। मध्यप्रदेश जो सेंट्रल प्रोविंस एवं बरार, मध्य भारत, विंध्य प्रदेश तथा भोपाल रियासत के विलय से 1956 में गठित हुआ - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1947 तक की स्वाधीनता यात्रा में इस भूभाग के वीर सेनानियों, जनजातीय क्रांतिकारियों, महिला योद्धाओं एवं सामाजिक संगठनों ने अतुलनीय योगदान दिया। इस शोध पत्र में 1857 के विद्रोह, स्वदेशी आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन, जनजातीय विद्रोह, महिला भागीदारी तथा राष्ट्रीय चेतना के विकास का विस्तृत ऐतिहासिक परीक्षण किया गया है। शोध का निष्कर्ष यह है कि मध्यप्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक क्षेत्रीय घटनाक्रम नहीं था, अपितु यह राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष का अभिन्न एवं सशक्त अंग था जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही।




