अनूपपुर जिले में स्थित सिलहरा की गुफायें-एक दर्शनीय पर्यटन स्थल
Keywords:
जनगणना, पुरूष, राष्ट्रीय, तत्कालीन, तहसीलAbstract
अनूपपुर जिला म०प्र० राज्य का एक आदिवासी मिला है। अनूपपुर जिले का गठन वर्ष 2003 में किया गया था। इसके पूर्व यह जिला शहडोल जिले की एक तहसील के रूप में स्थापित था। शहडोल जिले को विभाजित कर जिले की तत्कालीन 04 तहसीलों क्रमांक अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी की विभक्त कर नया जिला अनूपपुर का गठन किया गया था। अनूपपुर जिले की कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 749237 थी। यहां की कुल जनसंख्या 358543 वर्ष 2011 की जनगणना में पायी गई थी। जिले में साक्षरता दर 67.88% थी। यहां पुरूष साक्षरता 78.26% एवं महिला साक्षरता 57.30% थी। जिले में लिंगानुपात 976 पाया गया है, जो 2001 में 961 का जो राष्ट्रीय स्तर 940 की तुलना में अधिक है। जिले में 91.63% हिन्दू, 2.87% मुस्लिम, 0.28% ईसाई एवं शेष अन्य धर्मो को मानने वाले लोग है।




