सांस्कृतिक परिवर्तन और आधुनिकीकरणः भारतीय कामकाजी महिलाओं के जीवन में बदलाव
DOI:
https://doi.org/10.64675/Keywords:
कामकाजी महिलाएँ, सांस्कृतिक परिवर्तन, दोहरी भूमिका, सामाजिक स्थिति, कार्यस्थल वातावरण, परिवार और काम का संतुलन, आधुनिकीकरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक दृष्टिकोण, जागरूकता।Abstract
यह शोध पत्र कामकाजी महिलाओं की भूमिका में सांस्कृतिक परिवर्तन और उनके सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव का विश्लेषण करता है। भारतीय समाज में समय के साथ महिलाओं की स्थिति में जो परिवर्तन आए हैं, वह मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृ तिक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। कामकाजी महिलाओं को घर और बाहर की जिम्मेदारियों को संतुलित करते हुए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह अध्ययन यह भी दर्शाता है कि, हालांकि महिलाएँ समाज में आत्मनिर्भर और जागरूक हुई हैं, लेकिन उन्हें अब भी पारंपरिक सोच और सामाजिक मान्यताओं से जूझना पड़ता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का व्यवहार, कार्य और परिवार के बीच संतुलन, और दोहरी भूमिका जैसे मुद्दे कामकाजी महिलाओं के जीवन को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, इस पत्र में सांस्कृतिक परिवर्तन और आधुनिकीकरण के प्रभावों पर भी विचार किया गया है, जो महिलाओं की सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।





